{"_id":"5c890a2ebdec222dcd5a7b5f","slug":"61552484910-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी भनौता गांव में बुधवार सुबह घर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए 100 नंबर पर सूचना दी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुत्याना निवासी विकास का आरोप है कि बहन निशा (27) की शादी वर्ष 2011 में खेड़ी भनौता निवासी योगेश से हुई थी। शादी के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। ससुराल वाले उससे लगातार मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष से बात की गई तो उन्होंने निशा को घर ले जाने व योगेश की शादी कहीं और करने की बात कही थी। बुधवार दोपहर उन्हें योगेश के मामा सतपाल ने जानकारी दी कि निशा के साथ घटना घटित हो गई है। वहां पहुंचने पर निशा के गले पर चुन्नी लिपटी थी और वह मृत पड़ी थी। विकास का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया है। सूरजपुर कोतवाली में शिकायत देने के बाद परिजनों ने शाम को जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर बुधवार को ही पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी। महिला की दो छह व चार वर्ष की दो बेटियां व एक दो माह का बेटा है।
----------
खेड़ी भनौता में महिला का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी मिली थी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण