{"_id":"5c87fa54bdec221401276dc1","slug":"61552415316-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर समेत अन्य के लिए
----
हेडिंग: स्पा में मसाज कराने पहुंचा फर्जी दरोगा गिरफ्तार
बुलंदशहर से वर्दी सिलवाई, हुलिया देख हुआ संदेह
स्पा कर्मियों ने बातों में उलझाकर कराया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-38ए के जीआइपी स्थित एक स्पा में मसाज कराने पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने गर्मी वाली खाकी वर्दी पहन रखी थी दो स्टार भी लगे थे। उसकी दाढ़ी बढ़ी होने पर स्पा मैनेजर को शक हुआ। दरोगा से पूछा कि कहां पर तैनात हो तो उसने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 में। वह जीआइपी चौकी प्रभारी का नाम भी नहीं बता सका। इसके बाद स्पा कर्मचारियों ने उसे बातों में उलझाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल, कार और कारतूस बरामद हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित नीरज तोमर (29) ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव का रहने वाला है। वह रबूपुरा में लकड़ी का काम करता है। उसके पिता सतवीर तोमर फौज से सेवानिवृत्त हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह भी पुलिस में भर्ती होना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसके बावजूद वह पुलिस बनने के सपने देखता रहा। उसने वर्दी का रौब दिखाने के उद्देश्य से बुलंदशहर में रहने वाले एक दर्जी के यहां से पुलिस की वर्दी सिलवाई। उसका कहना है कि सोमवार को ही वह नई वर्दी सिलवा कर लाया था। बुलंदशहर से ही उसने जूते, बेल्ट, डोरी, नेम प्लेट आदि भी खरीदे थे। मंगलवार शाम को वह अपनी आई-10 कार से जीआइपी पहुंचा। यहां कुछ देर तक घूमकर देखा और इसके बाद वह एक स्पा में चला गया। आरोपी ने पूरे रौब के साथ स्पा कर्मचारियों को अपना परिचय दिया कि वह कोतवाली सेक्टर-39 में तैनात है। यहां उसकी अभी नई पोस्टिंग हुई है। इसके बाद उसने बॉडी मसाज करने के लिए बोला। स्पा मैनेजर को उसकी वर्दी देख कर कुछ संदेह हुआ। साथ ही, पुलिस अधिकारियों के बारे में पूछने पर भी सही जवाब नहीं दे सका। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल बरामद भी की गई है।