फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 लाख लेकर भागा

2 लाख लेकर भागा

Sat, 10 Nov 2018 04:32 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
2 लाख लेकर भागा
मुरादाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------

कार में धक्का लगाने के बहाने उतारा, चालक 2 लाख लेकर भागा
- ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर मुरादाबाद से गैस एजेंसी मालिक आए थे नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर गैस एजेंसी के मालिक मुरादाबाद से नोएडा सेक्टर-37 कार खरीदने आए। उन्होंने कार मालिक को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी कार में बैठाकर कागज की फोटोकॉपी कराने मार्केट ले जाने लगा। रास्ते में कार बंद हो गई। आरोपी ने एजेंसी संचालक को उतरकर कार में धक्का लगाने के लिए कहा। एजेंसी संचालक कार में धक्का लगाने लगे उसी दौरान चालक कार व दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को हुई इस वारदात के बाद पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है।
ठिकरी, मुरादाबाद निवासी मोहम्मद मतीन गैस एजेंसी संचालक हैं। उन्होंने हाल में ही ओएलएक्स पर वैगन-आर कार देखी। कार संदीप कुमार द्विवेदी के नाम पर रजिस्टर्ड है। मतीन ने संदीप से बातचीत की और दो लाख रुपये में कार खरीदने को लेकर बात बन गई। संदीप ने उन्हें शुक्रवार को पैसे लेकर सेक्टर-37 बुलाया था। मतीन अपने दोस्त मोहम्मद आसिफ के साथ दोपहर करीब 2 बजे नोएडा आए। वहां संदीप अपने एक साथी के साथ आया। मतीन ने संदीप को 2 लाख रुपये दे दिए। तभी संदीप ने कहा कि गाड़ी के कागजात की फोटोकॉपी नहीं है। उसकी फोटोकॉपी कराने के बहाने चारों लोग सेक्टर-44 मार्केट जाने लगे। कुछ दूर चलने पर कार अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन

संदीप ने अपने साथी को मैकेनिक बुलाने के लिए भेज दिया। जबकि मतीन और उनके दोस्त को कार में धक्का लगाने के लिए कह दिया। आरोप है कि मतीन अपने दोस्त के साथ कार में धक्का लगाने लगे, तभी संदीप कार स्टार्ट कर पैसे व कार लेकर भाग गया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में ठगी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed