फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाहन चोर

वाहन चोर

Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर
एक आरोपी बदायूं का है।
विज्ञापन

फोटो
अंतरराज्यीय वाहन चोर
गिरोह के 6 गिरफ्तार
- चोरी की 13 बाइक, लूट के तीन मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को सोमवार तड़के रजनीगंधा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपियों के पास से दिल्ली-एनसीआर से चोरी 13 बाइक और लूट के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने पिछले एक महीने में दो दर्जन से अधिक मोबाइल लूट की वारदात की हैं।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दिल्ली व एनसीआर के शहरों से बाइक चोरी करते थे। ये लोग पार्किंग, बाजार आदि से मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चुरा लेते थे। इसके बाद इन्हें झुग्गी-झोपड़ियों में छिपाकर रख देते थे। कुछ दिन बाद ये बदमाश इन बाइक से निकलते थे और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद मोहम्मद व राघव कुमार झा, प्रेम शंकर, कौशांबी निवासी सबी हैदर, चौड़ा निवासी दीपक और बदायूं निवासी सुनील बाल्मीकी के रूप में हुई है। ये लोग जेजे कॉलोनी और चौड़ा सादतपुर में रहकर वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed