फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्याल बंधु

स्याल बंधु

Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
स्याल बंधु
सभी केंद्र
विज्ञापन

-------
हेडिंग: स्याल बंधुओं ने पूर्व गृह सचिव से भी ठगे थे लाखों
कोर्ट में पेश किए गए दोनों भाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। लोगों को झांसे में लेकर जमीन व मकान का सौदा कराने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार स्याल बंधुओं ने केंद्र सरकार के पूर्व गृह सचिव से भी हैदराबाद में लाखों रुपये ठगे थे। हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाने में पूर्व सचिव ने मामला भी दर्ज कराया था। हैदराबाद पुलिस ने भी इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। वहीं, बुधवार को स्याल बंधुओं को पुलिस ने सूरजपुर स्थित अदालत में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी सेक्टर-20 मनोज पंत ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में पकड़े गए गुरुग्राम निवासी अमन स्याल व अमित स्याल ने हैदराबाद में वर्ष 1996 में गृह सचिव रहे हैदराबाद निवासी पूर्व आईएएस के बंगले को लीज पर लिया और इसके बाद न तो उसका बिजली का बिल एक साल तक जमा किया और न ही टीडीएस जमा किया और जब उन्हें इसका पता चला पूर्व आईएएस ने बंजारा हिल्स थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दोनों की नोएडा से गिरफ्तारी की खबर मिलते ही महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुरुग्राम, दिल्ली से कई लोगों ने नोएडा पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

दोनों भाइयों को थाने में मिला वीआईपी ट्रीटमेंट
स्याल बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार आधी रात को सेक्टर-20 थाने की हवालात में बंद स्याल बंधुओं ने बाहर निकलकर थाने के ऑफिस में रात बिताई। इस दौरान उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा गया। सुबह अदालत ले जाने के दौरान उन्हें हथकड़ी तक नहीं लगाई गई। जबकि हर दिन थाने से गिरफ्तार होने वाले आरोपियों को अदालत ले जाते समय थाना पुलिस हथकड़ी लगाकर ले जाती है। वहीं, थाना प्रभारी सेक्टर-20 मनोज पंत ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने से इंकार करते हुए कहा कि अमन स्याल की दो पसलियां टूटी हुई थीं जिसमें देर रात दर्द हुआ तो उन्हें हवालात से बाहर निकालकर थाने के आफिस में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed