फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बहन को बचाने पहुंची महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

बहन को बचाने पहुंची महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बहन को बचाने पहुंची महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
दिल्ली के लिए
विज्ञापन

-----------
हेडिंग: बहन को बचाने पहुंची महिला की पीटकर हत्या
आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-10 में शनिवार रात मामूली विवाद में एक महिला की आठ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। महिला घटना के समय अपनी छोटी बहन को पड़ोसियों से बचाने के लिए पहुंची थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों में से किसी को भी नहीं पकड़ पाई है।

पुलिस के अनुसार, रूबी सेक्टर-10 की झुग्गी झोपड़ी में मायके में रहती थी। उसकी शादी पटेलनगर दिल्ली निवासी इमरान के साथ हुई थी। उसका एक साल का बच्चा भी है। रूबी की छोटी बहन का पड़ोसियों के बच्चों के साथ कुछ विवाद चल रहा था। शनिवार रात रूबी अपनी छोटी बहन के साथ दूध लेने गई थी। आरोप है कि जब वह दूध लेकर वापस लौट रही थी तो पड़ोसी बच्चे उसकी छोटी बहन से झगड़ा करने लगे। रूबी तुरंत गोद में लिए अपने एक साल के बच्चे को घर पर छोड़कर बहन को बचाने चली गई। इसी बीच आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रूबी के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुख्तार कुरैशी, मुमताज, बिलाल, अख्तर, जैला, मुस्लिम, मुख्तार और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed