फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिल्डर से मिलने पहुंचे निवासियों को बाउंसरों ने बनाया बंधक

बिल्डर से मिलने पहुंचे निवासियों को बाउंसरों ने बनाया बंधक

Sun, 28 Apr 2019 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर से मिलने पहुंचे निवासियों को बाउंसरों ने बनाया बंधक
बिल्डर से मिलने पहुंचे निवासियों को बाउंसरों ने बनाया बंधक
विज्ञापन

नोएडा। बिजली कटौती के विरोध में सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी (प्लॉट नंबर-11) सोसायटी के निवासी एक बार फिर सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। वहीं, स्पेक्ट्रम मॉल स्थित बिल्डर के दफ्तर में पहुंचे कुछ निवासियों को बाउंसरों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिसर का ताला तोड़कर निवासियों को मुक्त कराया। करीब एक घंटे तक महिलाएं और बच्चे भी बंधक बने रहे।
सोसायटी के निवासी बिजली समस्या के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार सुबह फ्लैट खरीदार पैदल मार्च करते हुए मैक्स गार्डेनिया बिल्डर के निर्माणाधीन स्पेक्ट्रम मॉल स्थित दफ्तर पहुंचे। जहां बिल्डर से मिलने की मांग कर निवासियों ने नारेबाजी की। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। लेकिन बिल्डर के न मिलने पर वापस चले गए। शाम को सोसायटी के लोग फिर से बिल्डर से मिलने पहुंचे। आरोप है कि जब लोग स्पेक्ट्रम मॉल के गेट से अंदर घुसने लगे तो वहां मौजूद बाउंसरों और सुरक्षा गार्ड ने गेट को बंद कर ताला लगा दिया। इससे कई महिलाएं बच्चों सहित अंदर बंद हो गए। इस पर शेष लोगों बाहर हंगामा कर दिय। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बाउंसर फरार हो गए। पुलिस ने गेट पर लगा ताला तुड़वाकर बंधकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बिल्डर से संपर्क साधा लेकिन वो नहीं आया। बिल्डर ने अपने प्रतिनिधि अमित कुमार को भेजकर तीन दिन में बिजली की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। आरडब्ल्यूए की महासचिव अकांक्षा सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, लोगों का कहना है कि बिल्डर ने बिजली का अस्थायी कनेक्शन ले रखा है। रात10 बजे से सुबह तक कटौती होती है। सोसायटी में पॉवर बैकअप नहीं है और जैनरेटर लोड नहीं ले पाता। पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती से बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी में भी खरीदारों का प्रदर्शन
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी के लोगों ने भी रविवार सुबह बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं न मिलने से बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या बिजली कटौती की है। रोजाना सात से आठ घंटे कटौती की जा रही है। वहीं, प्रीपेड मीटर से अधिक बिल वसूला जा रहा है। इसके अलावा सोसायटी में पानी की आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो रही है। जून 2016 में गंगाजल मुहैया कराने का वादा किया गया था, वह भी अधूरा है। लोगों ने कहा कि सोसायटी के बने अभी कुछ साल ही हुए हैं और फ्लैटों का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। कई जगहों पर पाथ-वे धंस गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम में भी कमियां है। सोसायटी में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी पर्याप्त नहीं हैं। ब्यूरो

-----------------------
गैलेक्सी नॉथ एवेन्यू-टू के लोग भी भड़के
नोएडा। गौड़ सिटी टू स्थित गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू-2 सोसायटी के लोगों ने भी रविवार को बिल्डर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। स्थानीय निवासियों ने बिल्डर के सेक्टर-63 स्थित दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस पर बिल्डर प्रतिनिधियों की तरफ से समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed