फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार बेचने के नाम पर सेना का अधिकारी बन कर की धोखाधड़ी

कार बेचने के नाम पर सेना का अधिकारी बन कर की धोखाधड़ी

Fri, 15 Mar 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
कार बेचने के नाम पर सेना का अधिकारी बन कर की धोखाधड़ी
कार बेचने के नाम पर सेना का अधिकारी बन कर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल में कार बेचने के नाम पर सेना का अधिकारी बन 21 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पीड़ित लियाकत पुत्र रुजदार निवासी गांव गोयला थाना तावडू ने बताया कि वह पुरानी कार बेचने और खरीदने का काम करता है। नगर के तावड़ू-पटौदी रोड पर उसका एक कार्यालय है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सऐप मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने अपना परिचय देते हुए लिखा कि उसका नाम नरेंद्र सिंह तोमर है और वह इंडियन एयर फोर्स गुरुग्राम में सब इंसपेक्टर के पद पर कार्यरत है। पुलवामा हमले के बाद उसकी ड्यूटी अचानक सरकार के आदेश पर यहां से बदल गई है, जिसकी वजह से वह अपनी वैगनआर गाड़ी बेच रहा है। आरोपी द्वारा कार के कुछ कागजात भी पीड़ित के नंबर पर व्हाट्सऐप किए गए। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद जब उसने आरोपी से बात की तो उसने 5100 रुपये उसके खाते में डालने के लिए बोला। पीड़ित ने 5100 रुपए उसके बताए गए खाते में डाल दिए। करीब एक घंटे बाद पीड़ित के पास आरोपी का फोन आया और 16 हजार रुपये की और मांग की। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा 16 हजार रुपये उसके द्वारा बताये हुए खाते में डाल दिए। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने कहा कि विकास पाटिल नाम का व्यक्ति कार उसके पास लेकर आ रहा है, जिसका उसने मोबाइल नंबर भी दिया। लेकिन तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब कोई भी व्यक्ति गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो पीड़ित ने फिर उसके बताए हुए नंबर पर फोन किया तो उसने फिर 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित को शक हो गया, जिस पर पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये वापस लौटाने की मांग की। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed