फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ट्रैक्टर की टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज

ट्रैक्टर की टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज
बुलंदशहर संस्करण के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन


ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या
का आरोप, मामला दर्ज
- प्रदेश की बसपा नेता का दूर का रिश्तेदार है आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर पलटने से हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके परिजनों ने उसके साथी पर ही अपने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हत्या का आरोपी बसपा की बड़ी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चिंगरावली, बुलंदशहर निवासी हरवीर (25 वर्ष) के भाई पोपवीर पुत्र दीनशाह की शिकायत पर रबूपुरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है कि हरियाणा से धान बेचकर लौटते समय रबूपुरा में पेट्रोल पंप के पास संदीप ने हरवीर के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे हरवीर का ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से हरवीर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने जान-बूझकर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या की है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार शाम ग्राम चिंगरावली में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने शव आरोपी युवक के घर पर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed