फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार

जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार

Mon, 07 May 2018 08:52 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार
जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन


बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिश्ते में जीजा लगने वाले एक युवक ने घर बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले में एक महिला द्वारा भी पीड़ित लड़की को आरोपी के पास बहला-फुसलाकर लाया गया था। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल कराते हुए उसके बयान अदालत में दर्ज कराए हैं। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश में दबिश दे रही है।
बिछोर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव सोलाखा निवासी सलीम पुत्र शाहिद अपनी ससुराल में आया हुआ था। वह पड़ोस के ही परिवार में रहने वाली उसकी चचेरी बहन का पति है। 4/5 मई की रात चचेरे भाई असरू की पत्नी तरमीना उसके घर आई। उसने कहा कि वह घर पर अकेली है। उसके साथ रात में सोने के लिए बहन को भेज दो। उसकी बातों में आकर बहन को उसके साथ भेज दिया। आधी रात के बाद उन्हें घर में कुछ शोर सुनाई दिया। जिसे सुनकर घर के सदस्य जाग गए। उन्होंने देखा कि पीड़िता उनके घर से रोते हुए बाहर निकल रही है। पीड़िता ने बताया कि वह तरमीना के साथ उसके घर गई तो वहां आरोपी सलीम कमरे में पहले से मौजूद था। तरमीना ने उसे कमरे के अंदर धक्का देकर बाहर से कुंडी बंद कर दी। सलीम ने उसके साथ जबरदस्ती की। शोर मचाया तो सलीम फरार हो गया। मामले की शिकायत पर थाना बिछौर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

- शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि आरोपी सलीम की तलाश में दबिश दी जा रही है। लड़की की मेडिकल जांच तथा बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई राजकला, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed