फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जॉब पर गए दंपति के फ्लैट में चोरी, उड़ाए छह लाख के गहने

जॉब पर गए दंपति के फ्लैट में चोरी, उड़ाए छह लाख के गहने

Thu, 02 May 2019 03:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
जॉब पर गए दंपति के फ्लैट में चोरी, उड़ाए छह लाख के गहने
काम पर गए दंपती के फ्लैट
विज्ञापन

से 6 लाख के गहने उड़ाए
ग्रेटर नोएडा। चाई-5 स्थित आम्रपाली सोसायटी में रहने वाले दंपती के फ्लैट के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर छह लाख रुपये कीमत के गहने उड़े ले गए। दंपती ने एक शादी के चलते तीन दिन पहले ही बैंक के लॉकर से लाकर गहने घर में रखे थे। इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट में भी चोर घुसे, लेकिन यहां से कुछ खास नहीं ले जा सके।
पुलिस के मुताबिक, एनआईईटी कॉलेज में सिस्टम एडमिन अमित कुमार चाई-5 स्थित आम्रपाली कॉसल सोसायटी के ए-1302 फ्लैट में पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति नॉलेज पार्क स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ लॉ में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बुधवार दोनों सुबह करीब 9:30 बजे घर से अपने-अपने काम पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे ज्योति घर पहुंचीं तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे का लॉक काटा गया था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर से करीब छह लाख रुपये कीमत के गहने नदारद थे। इनमें दो हार के सेट, कंगन, चेन, अंगूठियां और करीब आधा किलो चांदी के गहने थे। अमित कुमार ने बताया कि एक शादी के चलते उन्होंने बैंक के लॉकर से गहने निकाले थे। दो दिन बाद ही उन्हें शादी में जाना है। उन्होंने कासना कोतवाली में शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेई के घर से डेढ़ लाख का सामान और नकदी चोरी
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-3 सेक्टर में चोरों ने एनपीसीएल के जूनियर इंजीनियर के घर से डेढ़ लाख की चोरी कर ली। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। डेल्टा-3 सेक्टर में परिवार के साथ रहने वाले सुनील एनपीसीएल में जेई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार 27 अप्रैल को वह ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी भाई की शादी में गई थी। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने उनके घर से 70 हजार रुपये, दो एलईडी और सोने की दो अंगूठियों समेत कुल डेढ़ लाख की चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed