फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अर्थ बिल्डर के डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

अर्थ बिल्डर के डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अर्थ बिल्डर के डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार
दिल्ली, गुरुग्राम समेत सभी केंद्र
विज्ञापन

------------------------
हेडिंग: अर्थ बिल्डर के डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार
खरीदारों का पैसा गलत तरीके मुखौटा कंपनियों में खपाने का है आरोप
दिल्ली स्थित आवास से सोमवार रात क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। हजारों खरीदारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अर्थ आइकॉनिक बिल्डर के डायरेक्टर अवधेश गोयल के बेटे आदित्य गोयल को नोएडा क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आदित्य करीब आठ से दस मुखौटा कंपनियों का डायरेक्टर है, जिसमें अर्थ के खरीदारों का काफी पैसा गलत तरीके से खपाया गया। वहीं, अवधेश गोयल पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है।
एसपी क्राइम अशोक सिंह के अनुसार, अर्थ बिल्डर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम से लेकर कई शहरों में हाउसिंग प्रोजेक्ट लाया था। इसमें हजारों लोगों ने फ्लैट, ऑफिस स्पेस लेने के लिए पैसे जमा कराए, लेकिन कई सालों के बाद भी खरीदारों को कुछ नहीं मिला और पता चला कि अर्थ बिल्डर ने फर्जी तरीके से सभी पैसे को मुखौटा कंपनियों में लगा रहा है। इसके बाद मेरठ निवासी हर्ष थापर की तहरीर पर नोएडा में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मामले में अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड के डायरेक्टर अवधेश गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता, विकास गुप्ता तिहाड़ जेल में बंद हैं। जबकि कंपनी का वाइस प्रेसीडेंट अमित सतीजा और अर्थ की मुखौटा कंपनी आस्था फिनकैप के डायरेक्टर मुकुल गर्ग लुक्सर जेल में बंद हैं। इस मामले में आस्था फिनकैप का डायरेक्टर रतन विजयवर्गी फरार चल रहा है। एसपी क्राइम ने बताया कि आदित्य गोयल ने मुखौटा कंपनियां बना रखी थीं। वह अर्थ के खरीदारों की रकम को ठिकाने लगा रहा था। क्राइम ब्रांच की जांच में आदित्य का नाम सामने आया और सोमवार रात को दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-----------------
10 मुखौटा कंपनियों का है डायरेक्टर
एसपी क्राइम ने बताया कि खरीदारों के पैसे खपाने के लिए दर्जनों मुखौटा कंपनियां बनाई गई थीं। इसमें गोयल परिवार के 100 से अधिक लोग किसी न किसी पद पर हैं। अकेले आदित्य गोयल करीब दस मुखौटा कंपनियों का डायरेक्टर था। पुलिस आशंका जता रही है कि कई और मुखौटा कंपनियों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ठगी के पैसे से देश भर में संपत्ति
अर्थ बिल्डर ने खरीदारों को फ्लैट नहीं दिए और करोड़ों रुपये ठग लिए। इन पैसों से अर्थ के डायरेक्टर सहित अन्य ने देश व विदेश में संपत्तियां खरीदीं। कई शहरों में कोठी, दुकानें, फार्म हाउस और जमीन आदि खरीद लिए। गिरफ्तार आदित्य ने खरीदारों के पैसे से गोवा के पॉश इलाके में 1800 गज का एक प्लॉट खरीदा। पुलिस अब इनकी संपत्ति को सील करने की योजना बना रही है।


----------
अर्थ बिल्डर के डायरेक्टर अवधेश गोयल के बेटे आदित्य गोयल को गिरफ्तार किया गया है। इसने कई मुखौटा कंपनियां बना रखी थीं जिसमें अर्थ के खरीदारों के पैसे को खपाया जा रहा था।
- अशोक कुमार सिंह, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed