फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले

गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले

Tue, 18 Dec 2018 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले
गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन

के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले
- 14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत का मामला
- पुलिस बोली, दूसरे जिले के अस्पताल ले जाने से रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी
- बुधवार को ईको विलेज सोसायटी से बिसरख कोतवाली तक निकालेंगे कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की ईको विलेज सोसायटी में 14वीं मंजिल से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई अभिमन्यु ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। अभिमन्यु ने आरोपियों की गिरफ्तारी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिलाने में मदद की मांग की। केंद्रीय मंत्री के बात करने पर बिसरख पुलिस ने जानकारी दी कि शव दूसरे जिले के अस्पताल ले जाने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।

मूलरूप से पटना निवासी आरती (29) की 12 दिसंबर को ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पति विवेक व देवर ने जानकारी दी थी कि वह अंडे लाकर खाना बना रहे थे। इस बात पर उनकी आरती से कहासुनी हुई और उसने कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की थी। आरती के भाई अभिमन्यु राज ने सोशल साइट पर दहेज हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 14वीं मंजिल से पुतला गिराकर घटना की पड़ताल की। अभिमन्यु का कहना है कि उन्हें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है और न ही पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इसके चलते उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बिसरख पुलिस से बात कर कार्रवाई को कहा है। अभिमन्यु का कहना है कि वह दहेज उत्पीड़न के खिलाफ और बहन को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को ईको विलेज सोसायटी से बिसरख कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed