फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR registered against four individuals, including a former Block Pramukh and a Zila Panchayat member.

Mirzapur News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals, including a former Block Pramukh and a Zila Panchayat member.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। फोन पर विवाद के बाद एक-दूसरे से गाली-गलौज के मामले में छानबे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत तीन और दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह के खिलाफ विंध्याचल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच फोन पर विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।विंध्याचल के विरोही गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ मिर्जापुर सहित अन्य जिलों और प्रदेशों में कई गंभीर मामले चल दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसका पेशा जबरन जमीन हथियाना है। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, छिनैती और अपहरण कर गांव में भय का माहौल बनाए रखना है। अवध के डर से कोई कुछ भी बोलने से डर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस ने बताया कि आठ सितंबर को अवधराज सिंह ने फोन करके गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके बेटे आयुष्मान सिंह ने भी धमकी दी। अपने शूटर रिजवान उर्फ पेशकार को हत्या करने के लिए असलहा के साथ घर पर भेजा था।

इसका सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो होने का भी प्रिंस ने दावा किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवधराज सिंह, आयुष्मान सिंह और रिजवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीर आपराधिक धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed