फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A middle-aged man, troubled by family disputes, hanged himself

Jaunpur News: पारिवारिक कलह से परेशान होकर अधेड़ ने फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man, troubled by family disputes, hanged himself
जलालपुर। स्थानीय बाजार निवासी राजू ठठेरा (52) ने सोमवार की रात घर के ऊपरी तल स्थित कमरे में गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आजमगढ़ के गोसाई बाजार निवासी राजू की शादी महिमापुर निवासी सोमारू की बेटी मंजू देवी से हुई थी। वह पत्नी और दो बेटों व दो बेटियों के साथ ससुराल में रहता था। सोमवार की रात शराब के नशे में किसी बात के लिए बेटे से विवाद के बाद मारपीट हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। करीब डेढ़ बजे समझाने के बाद घर भेज दिया गया। परिजन नीचे सो गए, जबकि राजू ऊपर कमरे में चला गया। भोर में परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन सीएचसी ले गये। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजू बर्तन की फेरी करता था, उसकी पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed