फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोनीजा गांव से दस लाख के नकदी आभूषण चोरी

रोनीजा गांव से दस लाख के नकदी आभूषण चोरी

Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
रोनीजा गांव से दस लाख के नकदी आभूषण चोरी
रोनीजा गांव से 10 लाख के नकदी-आभूषण चोरी
विज्ञापन

- छत पर सो रहे परिवार के मकान को बनाया निशाना
- पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के रोनीजा गांव स्थित भाजपा सेक्टर प्रभारी के भाई के मकान से चोरों ने 10 लाख रुपये के नकदी-आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना कर जांच की।
रोनीजा गांव निवासी तारा सिंह ने बताया कि बुधवार रात चोर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर का ताला तोड़ दिया। चोर लाखों के आभूषण और 45 हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। रात्रि की ड्यूटी होने के कारण तारा सिंह बुधवार शाम करीब 7 बजे दनकौर चले गए थे। घर पर पत्नी पिस्ता, बेटा कैलाश, बेटी कल्पना व संतरा और अन्य परिजन मौजूद थे। रात्रि करीब 10 बजे सभी छत पर सोने के लिए चले गए। सुबह करीब पांच बजे तारा सिंह की पत्नी जागी तो देखा की मेनगेट का दरवाजा खुला हुआ है। साथ ही कमरों के दरवाजे भी खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। वहीं, अलमारी के लॉकर से आभूषण व नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तारा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की गहनता से जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक वेंकट के, एएसपी/कोतवाली प्रभारी रबूपुरा
............................
पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा
रबूपुरा। किसान के घर चोरी की जानकारी मिलने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत, महामंत्री मनीराम शर्मा, भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह रावल, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा गांव पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। वहीं, पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed