फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीटा और लूटा

पीटा और लूटा

Sat, 10 Nov 2018 04:21 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
पीटा और लूटा
दो भाइयों को पीटा, चाकू मारकर लूटा
विज्ञापन

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में दो सगे भाइयों को सात युवकों ने मिलकर पीटा और चाकू मारकर 13 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि, घटना को कोतवाली फेज-थ्री पुलिस छिपाती रही। जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने कार्रवाई की। घायलों ने एक नामजद सहित 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री पुलिस से शिकायत की है।

मूलरूप से बिहार निवासी हदीस और अंजुल चोटपुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करते हैं। हदीस का आरोप है कि मंगलवार को उनकी बाइक बिना लॉक के घर के नीचे खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक गायब मिली। उसी वक्त उसकी बाइक लेकर गांव का ही जतिन वहां पहुंचा। हदीस ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जतिन ने अपने छह दोस्तों को बुला लिया। शोर सुनकर उसका भाई अंजुल भी वहां आ गया। इसके बाद सातों युवकों ने मिलकर हदीस व अंजुल की जमकर पिटाई कर दी। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी जतिन और मोनू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed