फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पटाखा चलाने पर 47 गिरफ्तार

पटाखा चलाने पर 47 गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 05:37 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
पटाखा चलाने पर 47 गिरफ्तार
देर रात तक पटाखे जलाने पर 47 गिरफ्तार
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई, दुकानदारों पर भी केस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी देर रात तक पटाखे जलाने पर 47 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से चार लोगों को देर रात झगड़ा करने के आरोप में दबोचा गया। इन्हें दिवाली की रात ही जमानत दे दी गई। वहीं, पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे की दुकान चलाने वाले सात लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया था। वहीं, 10 बजे के बाद पटाखे चलाने की शिकायत मिलने पर सभी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी गश्त पर निकले। थानाध्यक्षों ने लाउडस्पीकर से आतिशबाजी बंद करने की अपील की। लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने 19, कोतवाली सेक्टर-24 ने 11, कोतवाली एक्सप्रेसवे ने 4, कोतवाली 49 ने 6 और कोतवाली फेज टू पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। चार लोग आतिशबाजी के अलावा आपस में झगड़ा भी कर रहे थे। इनके विरुद्ध धारा-151 के तहत कार्रवाई की गई। आतिशबाजी मामले में नामजद लोगों पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलेगा। मामले में एक महीने की सजा और 200 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 4 और 39 पुलिस ने 3 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed