फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेनपैक्ट एवीपी आत्महत्या मामले में पूरी हुई जांच

जेनपैक्ट एवीपी आत्महत्या मामले में पूरी हुई जांच

Wed, 13 Mar 2019 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
जेनपैक्ट एवीपी आत्महत्या मामले में पूरी हुई जांच
जेनपैक्ट एवीपी आत्महत्या मामले में पूरी हुई जांच
विज्ञापन

- कोर्ट में पेश करने के पूर्व विधिक राय के लिए भेजी गई जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा की जेनपैक्ट कंपनी के एवीपी स्वरूप राज की आत्महत्या मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। स्वरूप राज की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं समेत कंपनी प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने से पूर्व उसे विधिक राय के लिए भेजा है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट का खुलासा भी नहीं किया है।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट सोसाइटी निवासी स्वरूप राज नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित जेनपैक्ट कंपनी में एवीपी थे। उन्होंने 18 दिसंबर की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उन पर महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के गलत आरोप लगाए थे। कंपनी प्रबंधन ने मामले में कोई जांच किए बगैर उन्हें निलंबित कर दिया। अब अगर वो जांच में निर्दोष साबित हो भी जाते हैं तो उन्हें लोग उन्हें उसी नजर से देखेंगे।
विज्ञापन

स्वरूप राज की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी कीर्ति ने कंपनी प्रबंधन समेत दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। मामले में कंपनी प्रबंधन की अपील पर हाईकोर्ट ने जांच पूरी होने तक किसी भी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनपैक्ट के एवीपी स्वरूप राज की आत्महत्या मामले में जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट को विधिक राय के लिए भेजा गया है। जिससे रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किए जाते समय किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आए। - मुनीष चौहान, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed