{"_id":"5c06c5ecbdec22418c7a8457","slug":"161543947756-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक मृत मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक मृत मिला
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के ध्यानार्थ
--------------
हेडिंग: सर्फाबाद में ट्रक चालक घर के बाहर मृत मिला
पुलिस ने कहा, अधिक शराब पीने का आदी था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सर्फाबाद गांव में मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर ट्रक चालक मृत मिला। पुलिस का कहना है कि वह अधिक शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया तो पुलिस ने खुद ही पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, जलेसर, एटा निवासी 40 वर्षीय पप्पू पत्नी व बच्चों के साथ सर्फाबाद में रहता था। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पप्पू काफी शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर पत्नी व बच्चाें से मारपीट करता था। इस कारण उसकी पत्नी कई बार घर में घुसने भी नहीं देती थी। सोमवार रात को भी वह नशे में घर पहुंचा तो पत्नी ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह वह घर के बाहर ही मृत हालात में मिला।
जहरीली शराब से मौत की खबर से अफरातफरी
इस घटना के बाद गांव में जहरीली शराब पीने से मौत की खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। इसके बाद आबकारी विभाग से लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।