फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चालक को अगवा कर बदमाशों ने लूटी क्रेटा कार

चालक को अगवा कर बदमाशों ने लूटी क्रेटा कार

Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
चालक को अगवा कर बदमाशों ने लूटी क्रेटा कार
चालक को अगवा कर बदमाशों ने लूटी क्रेटा कार
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में बदमाशों ने एक कार चालक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे अगवा कर लिया। दो घंटे तक चालक को घुमाने के बाद बदमाश उसे बक्करवाला इलाके में कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार रामवीर सिंह (59) सपरिवार उत्तम नगर में रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। वह द्वारका सेक्टर चार में रहने वाली उषा नाम की महिला का क्रेटा कार चलाता है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे वह सेक्टर 14 स्थित केएम चौक मार्केट में कार में बैठकर समोसा खाने के लिए इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां आए। एक युवक पिछली सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा उसकी बगल वाली सीट पर बैठ गया। युवक ने उसके पेट में चाकू लगा दिया और कार चलाने के लिए कहा। रामवीर के विरोध करने पर पीछे बैठे युवक ने उसके सिर पर रॉड मार दिया और बदमाश उसे खींचकर पिछली सीट पर बैठा दिया और कार को लेकर फरार हो गए। ब्यूरो

------
छावला हत्याकांड : तीसरा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने अमित की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रहलादपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी वारदात के दौरान एसेंट कार चला रहा था। पुलिस के अनुसार 8 दिसंबर को नजफगढ़-छावला रोड पर वृदांवन फार्म के पास अमित नाम के युवक का शव मिला था। हमलावरों ने उस पर चाकू से 26 वार किए थे। अमित सागरपुर में रहता था और मायापुरी स्थित एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सचिन चौहान व उसके चचेरे भाई बॉबी चौहान को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि वारदात में सन्नी भी शामिल था। सन्नी अमित की पत्नी के फरूखाबाद स्थित घर के पड़ोस का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन बरामदगी का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed