{"_id":"5c105572bdec22419e1f514f","slug":"15445743617-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुए थे गोली मारने वाले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद हुए थे गोली मारने वाले बदमाश
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला:
सीसीटीवी में कैद हुए गोली मारने वाले बदमाश
- 24-इनटू-7 स्टोर में आरोपी ने भी खरीदा था सामान, स्टोर से मिली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज
- नारंगी रंग की टी-शर्ट पहना हुआ था आरोपी, सफेद रंग की आई-20 कार में हो गए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार के आचार्य निकेतन मार्केट में रविवार रात योगेश चौधरी (22) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। घटना वाले दिन जिस 24-इनटू-7 स्टोर से योगेश ने पानी और खाने का सामान खरीदा था, उसी स्टोर से आरोपी ने भी सामान खरीदा था। स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुआ। चश्मा लगाए दाढ़ी वाले आरोपी युवक की फोटो के आधार पर पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पड़ोसी राज्यों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पूर्वी जिले की आधा दर्जन से अधिक टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि सफेद रंग की आई-20 कार में आए बदमाश पटपड़गंज गांव की ओर भागे थे। पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले कई जगह के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के समय आरोपी ने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। फोटो के आधार पर आरोपी की उम्र 35 से 40 के बीच रही होगी। उसके आधार पर ही आरोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन में कार सवार बदमाशों ने रोडरेज की घटना में एक युवक ने योगेश नामक युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के समय योगेश के साथ उसका चचेरा भाई अमन, दोस्त गोलू और सुमित था। सुमित के जन्मदिन मनाने के लिए सभी दोस्त इकट्ठे हुए थे। वारदात के समय योगेश स्टोर से पानी और खाने का सामान खरीदने गया था। उसी स्टोर के बाद इनका झगड़ा हो गया था।