{"_id":"5c105392bdec22414c644583","slug":"154457388115200-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौरी गेट पर 200 मीटर दौड़ युवती ने दबोचा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहौरी गेट पर 200 मीटर दौड़ युवती ने दबोचा बदमाश
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
युवती ने 200 मीटर तक पीछा कर झपटमार को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाहौरी गेट इलाके में मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को युवती ने जान की परवाह न करते हुए करीब 200 मीटर पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी रवि रंजन (24) के रूप में हुई है। उसके पास से युवती का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
कनिका परिवार के साथ अजमेरी गेट इलाके में रहती है। वह दिल्ली में ही प्राइवेट नौकरी करती है। रविवार रात को करीब 8.15 बजे वह मां के साथ कमला नगर से अजमेरी गेट लौट रही थी। मेट्रो स्टेशन से उतरकर वर रिक्शा से घर जाने के दौरान चर्च मिशन रोड के पास एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। कनिका फौरन बदमाश के पीछे भागी। भागते हुए बदमाश ने कनिका को मारने की धमकी भी दी। लेकिन बिना डरे कनिका उसका पीछाकर आरोपी को दबोच लिया। इस बीच वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कनिका की बहादुरी के लिए उसकी तारीफ की है।