फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   %शिकंजा’ मिला तो खेत मालिक-कृषक पर कसेगा शिकंजा

%शिकंजा’ मिला तो खेत मालिक-कृषक पर कसेगा शिकंजा

Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
%शिकंजा’ मिला तो खेत मालिक-कृषक पर कसेगा शिकंजा
फोटो--
विज्ञापन


हिरण पकड़ने का शिकंजा मिला तो खेत मालिक पर होगी कार्रवाई
-काले हिरण की मौत के बाद अलर्ट हुए वन अधिकारी
-गांव-गांव में कराई जा रही मुनादी, जल्द लगेंगे होर्डिंग-बैनर
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा क्षेत्र में शिकार से तीन काले हिरण की मौत के बाद वन अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। घायल मिले काले हिरण के पैर में लोहे का शिकंजा मिला था। इसके चलते मकसूदपुर व धनौरी गांव के आसपास के गांवों में वन्य जीवों का शिकार रोकने के लिए विभाग की टीम ने मुनादी शुरू कर दी है। जिसमें चेतावनी दी जा रही है कि जिसके भी खेत में शिकंजा मिलेगा। उसके मालिक या किसान के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रबूपुरा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में दो काले हिरण घायलावस्था में मिले थे। दोनों के पैर में लोहे का शिकंजा फंसा हुआ था। वहीं, बीरमपुर में भी काले हिरण की मौत हुई थी। इसके बाद धनौरी में काला हिरण घायलावस्था में पाया गया था। एक के बाद एक हुईं घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने पड़ताल शुरू की। जिसमें पता चला कि मकसूदपुर गांव के आसपास वन क्षेत्र में ढाई सौ काले हिरण का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड पर शिकारियों की नजर पड़ गई है। शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर वन अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। शिकारियों की पहचान करने के प्रयास के अलावा वन्य जीवों को बचाने की दिशा में गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन


बाइक पर आते हैं शिकारी
वन अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और पड़ताल में ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि बाइक पर सवार होकर दो तीन बाहरी युवक आते हैं और वन्य जीवों का शिकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल पर लगेंगे सुरक्षा संबंधी होर्डिंग
मकसूदपुर के आसपास काले हिरणों का झुंड है और धनौरी वेटलैंड में हजारों चिड़ियां मौजूद हैं। गांव-गांव में विद्युत व टेलीफोन पोल पर जल्द वन्य जीवों की सुरक्षा व शिकार रोकने के लिए होर्डिंग-बैनर लगाए जाएंगे। फिलहाल मुनादी कराई जा रही है कि अपने खेतों की निगरानी करें। अगर किसी के खेत में शिकारी भी लोहे का शिकंजा लगाते हैं, तो जिम्मेदारी खेत मालिक या किसान की होगी। ऐसे स्थिति में उनके खिलाफ ही कार्रवाई होगी।
-शीतल पवार, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed