{"_id":"5c06d76ebdec22415c7d1123","slug":"15439522811710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र की गला काट हत्या, दो किशोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं के छात्र की गला काट हत्या, दो किशोर पकड़े
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या
पुलिस ने दो आरोपी किशोरों को पकड़, तीसरे की तलाश
मृतक छात्र पर आए दिन डराने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मदनगीर में 10वीं के एक छात्र की तीन किशोरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपी किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि मृतक छात्र आए दिन उन्हें स्कूल में परेशान करता था। बात-बात पर डराने और धमकाने लगता था। उससे बदला लेने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भानू प्रताप के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह मदनगीर स्थित लाल बिल्डिंग स्कूल का छात्र था। बीट ऑफिसर ने राहगीरों की मदद से आरोपी किशोरों को पकड़ा और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। इस दौरान एक किशोर ने पूरी कहानी बताते हुए कहा कि उसने मदनगीर निवासी अपने दोस्त और एक चचेरे भाई की मदद से स्कूल के बाहर भानू प्रताप को पकड़ा और चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं।