फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लिफ्ट के बहाने इंजीनियर को बंधक बनाकर 40 हजार लूटे

लिफ्ट के बहाने इंजीनियर को बंधक बनाकर 40 हजार लूटे

Sat, 01 Dec 2018 06:59 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने इंजीनियर को बंधक बनाकर 40 हजार लूटे
कानपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

फोटो -

लिफ्ट के बहाने इंजीनियर को बंधक बना 40 हजार लूटे
- होंडा चौक पर फेंककर फरार हुए आरोपी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से शुक्रवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने एक इंजीनियर को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट कर उसके एटीएम से 40 हजार रुपये निकलवाकर लूट लिए। बदमाश पीड़ित को एक घंटे बाद होंडा चौक के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम बूथ में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज निकालने में जुटी है।
बताया गया है कि दनकौर रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाले मुनेश शर्मा निजी कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं। शुक्रवार सुबह वह कानपुर से लौट रहे थे। परी चौक पर वह दनकौर स्टेशन के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी वैगनआर कार सवार दो लोगों ने लिफ्ट देकर उसे कार में बैठा लिया। तभी एक अन्य युवक भी बुलंदशहर जाने की बात कहकर कार में बैठ गया।
विज्ञापन

जैसे ही कार डाढ़ा गोलचक्कर के पास पहुंची तो तीनों ने पिस्टल निकालकर मुनेश शर्मा को गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे जेब से रुपये निकालने को कहा। मुनेश ने अधिक रुपये नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों ने डेबिट कार्ड निकाल लिया। तीनों बदमाश पीड़ित को इधर-उधर घुमाते हुए एल्डिको सोसायटी के पास ले आए। यहां बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम बूथ से 40 हजार रुपये निकलवा और पीड़ित को होंडा चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी-100 की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौक पर पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - निशांक शर्मा, सीओ दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed