{"_id":"5bf600fbbdec22697e53a445","slug":"15428488108-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव के लिए कार निकाला और फिर लूटकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेस्ट ड्राइव के लिए कार निकाला और फिर लूटकर हुआ फरार
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार
नई दिल्ली। मियांवाली नगर में टेस्ट ड्राइव के बहाने एक बदमाश कार लूटकर भाग निकला। शोरूम के कर्मचारी पर पिस्टल तानकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अमित शर्मा पीरागढ़ी स्थित होंडा शोरूम में कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर को एक युवक शोरूम में आया। उसने टेस्ट ड्राइव करने की बात कही। कर्मचारियों ने युवक की आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी रख ली। ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम संजय नगर, नरेला निवासी अनिल मलिक लिखा था। कागजात लेने के बाद अमित ने होंडा सिटी कार बाहर निकाली। मेन रोहतक रोड पर पहुंचते ही युवक ने अमित के पेट पर पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। डरा सहमा अमित कार से उतर गया और आरोपी युवक कार लेकर नांगलोई की तरफ भाग गया। ब्यूरो