{"_id":"5bf06fe5bdec226970458420","slug":"154248399213-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवती झुलसी, दो माह बाद है शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से युवती झुलसी, दो माह बाद है शादी
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छोटी को बचाने में बड़ी बहन हाइटेंशन लाइन से झुलसी
चल रहा इलाज, दो माह बाद है शादी, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। म्याना गांव में मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवती झुलस गई। छोटी बहन को बचाने में यह हादसा हुआ है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो माह बाद उसकी शादी होनी है। पिता ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से हटाने की मांग की है।
विशंभर मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। बृहस्पतिवार को बेटी नीलम (10) खेलने छत पर गई। वह लाइन की चपेट में आ गई। नीलम को बचाने पहुंची बड़ी बहन आरती लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। बुरी तरह घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने नीलम को उपचार के बाद घर भेज दिया है। जबकि, आरती का इलाज चल रहा है। वहीं, मामले में जब एसडीओ शिवकुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
परिजन परेशान
हादसे से पूरा परिवार सहमा हुआ है। युवती की शादी की तारीख नजदीक होने से परिजन चिंतित है। पिता ने बताया कि जनवरी में आरती की है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व भी लाइन की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्धा घायल हो गई थी।
विज्ञापन