{"_id":"5be8bea5bdec22693f5f6a90","slug":"154197976511-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी फोरेंसिक लैब को जल्द मिलेगा थ्री डी इमेजिंग स्कैनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहिणी फोरेंसिक लैब को जल्द मिलेगा थ्री डी इमेजिंग स्कैनर
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी फोरेंसिक लैब को जल्द
मिलेगा थ्री डी इमेजिंग स्कैनर
- अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई करती है इसका इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी स्थित रोहिणी फोरेंसिक साइंस लैब जल्द ही थ्री डी इमेजिंग स्कैनर मिल जाएगा। यह देश की पहली एफएसएल होगी, जिसमें यह स्कैनर होगा। इस तकनीक का इस्तेमाल अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई अपराध की जांच के लिए करती है। यह स्कैनर घटनास्थल का बारीक से बारीक विवरण भी कैमरे में कैद कर सकता है। इससे अपराध के विश्लेषण व अपराधियों तक पहुंचने में दिल्ली पुलिस को मदद मिलेगी।
एफएसएल अधिकारियों के मुताबिक, यह थ्री डी स्कैनर घटनास्थल पर मौजूद वस्तुओं का विश्लेषण कर डाटा तैयार करता है, जिसका इस्तेमाल वस्तुओं का डिजिटल मॉडल बनाने में किया जाएगा। इससे वारदात के समय घटनास्थल का माहौल समझने में मदद मिलेगी। स्कैनर को मौका ए वारदात पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा, जो वहां के हालात को स्कैन करेगा। इसमें घूमने वाला कैमरा लगा होगा जो घटनास्थल का पूरा विवरण कैमरे में कैद कर लेगा।
मसलन, अगर घटनास्थल पर मौजूद लोग कहते हैं कि उन्होंने चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी, क्योंकि वह दूसरे कमरे में थे। इस स्कैनर से उन लोगों का विश्लेषण कर जाना जा सकता है कि वह शख्स झूठ बोल रहा है या नहीं। यह स्कैनर दो दीवारों के बीच के फासले को भी कवर कर सकता है। इस स्कैनर की खरीद के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।