{"_id":"5be770b8bdec22697879c754","slug":"15418942814-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, चार साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, चार साथी फरार
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ और गाजियाबाद के लिए भी
मुठभेड़ के बाद एक बदमाश
गिरफ्तार, चार साथी फरार
सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में की थी चोरी
- चोरी के माल समेत एक ट्रक, तमंचा और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके चार साथी फरार हो गए। बदमाशों ने सूरजपुर की एक कंपनी से लाखों कीमत का माल चोरी किया था। वे उसे बेचने जा रहे थे। बदमाश से चोरी किया गया कॉपर, ट्रक और तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीके कंपनी से चोरों ने मंगलवार रात कॉपर के 12 बंडल और अन्य सामान चोरी किया था। कंपनी मालिक ने सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। शुक्रवार रात एक सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और 130 मीटर रोड पर लोटस पार्क के पास बदमाशों का ट्रक रोका। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बदमाश मुन्ना निवासी गांव खिवाई सरूरपुर मेरठ को पकड़ लिया। चार बदमाश फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, इनमें आरिफ निवासी खिवाई, भूरे, ताजिम व आसिफ कलछीना भोजपुर गाजियाबाद के रहने वाले हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि इनके पास से कंपनी से चोरी कॉपर के चार बंडल के साथ एक ट्रक व तमंचा बरामद हुआ है। इसी ट्रक का इस्तेमाल कंपनी से चोरी के समय भी किया गया था। सभी कॉपर लेकर दिल्ली बॉर्डर जा रहे थे। बात बनने के बाद बाकी कॉपर के बंडल बेचते।