फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो वेस्ट में महिला से चेन लूट का प्रयास, मददगारों पर चलाई गोली

ग्रेनो वेस्ट में महिला से चेन लूट का प्रयास, मददगारों पर चलाई गोली

Sat, 10 Nov 2018 04:21 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में महिला से चेन लूट का प्रयास, मददगारों पर चलाई गोली
हेडिंग: महिला से चेन लूट का प्रयास, बदमाशों ने मददगारों पर चलाई गोली
विज्ञापन

सबहेड: दिनदहाड़े ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसायटी के बाहर की घटना
बदमाशों ने करीब 50 मीटर तक किया पीछा, छह साल का बेटा भी था साथ
सोसायटी के बाहर स्थित मार्केट से खरीदारी कर वापस लौट रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज टू सोसायटी के बाहर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से चेन लूट का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया और स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने करीब 50 मीटर तक महिला का पीछा किया। वहीं, जब महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो बदमाशों ने गोली चला दी। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने एक कैब पर भी गोली चलाई और फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, ईको विलेज टू सोसायटी निवासी महिला शुक्रवार दोपहर सुपरटेक मार्ट में खरीदारी करने गई थी। साथ में छह साल का बेटा भी था। सामान लेने के बाद दोनों मां-बेटे स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी मार्ट के बाहर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला की स्कूटी के सामने बाइक लगा दी। बदमाशों ने चेन पर झपटा मारा, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। महिला ने हिम्मत दिखाई और सोसायटी के गेट की तरफ स्कूटी दौड़ा दी। बदमाशों ने भी बाइक पीछे लगा दी। महिला का शोर सुनकर मार्केट के लोग मदद करने के लिए दौड़े तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जिससे एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों ने पीछे आ रही कैब पर गोली चला दी। बदमाशों को शक था कि कैब पीछा कर रही है। गोली कार के दरवाजे को पार कर सीट में जा फंसी। उसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। महिला ने सोसायटी के अंदर जाकर स्कूटी रोकी और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

यादगार बन जाते दीवाली व भैयादूज
सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का बर्ताव अच्छा नहीं रहा। एक पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि दिवाली और भैयादूज यादगार बन जाते। हर जगह पुलिस चौकी और पुलिस नहीं आएगी। अपनी सुरक्षा करना सीखो। पुलिसकर्मी की इस बात से लोगों में काफी गुस्सा है और इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध से भयभीत हैं लोग
ग्रेनो वेस्ट में अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन सोसायटियों के बाहर चेन लूट की घटनाएं हो रही हैं। बढ़ते अपराध से स्थानीय लोग भयभीत हैं। कई बार एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। साथ ही, सभी मुख्य गोलचक्कर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है। घटना के बाद कई लोगों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे को उठाया है।

--------------
महिला से चेन लूट का प्रयास हुआ है। आसपास के लोगों ने मदद करनी चाही तो बदमाश गोली चलाकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।
- निशांक शर्मा, सीओ तृतीय, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed