{"_id":"5bd10917bdec2269c33c4f5a","slug":"15404259718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की मासूम के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की मासूम के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूफा ने पांच साल की
मासूम से की दरिंदगी
- शालीमार बाग इलाके की वारदात, लोगों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़कर धुना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में पांच साल की मासूम से फूफा ने दरिंदगी की। स्थानीय लोगों ने आरोपी फूफा को रंगेहाथ पकड़कर धुना और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 36 वर्षीय फूफा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ शालीमार बाग इलाके में रहती है। इसके माता-पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। पड़ोस में मासूम की बुआ और फूफा रहते हैं। फूफा शराब और नशे का आदी है। मंगलवार को दिन में मासूम घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे गोद में उठाकर पास के एक टॉयलेट में ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची के चिल्लाने पर एक युवक ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। तब तक जुटी भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। इधर, मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है।