फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर करते थे उगाही दो गिरफ्तार

यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर करते थे उगाही दो गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 06:36 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर करते थे उगाही दो गिरफ्तार
यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर
विज्ञापन

वसूलते थे मोटी रकम, दो काबू
- पुलिस के हत्थे चढे़ सद्दाम गौरी गैंग के बदमाश, आरोपी सट्टा चलाने वालों से करते थे उगाही
- एक आरोपी ने गोली चलाते हुए वीडियो यूट्यूब पर किया हुआ है अपलोड, उसे दिखाकर करते थे वसूली
- आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक चाकू और लग्जरी कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने सद्दाम गौरी गैंग के दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है जो गोली चलाते हुए अपना वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर देते थे। बाद में इस वीडियो के आधार पर सट्टा और जुए के अड्डे चलाने वाले बदमाशों से मोटी रकम उगाहते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ सत्येंद्र उर्फ भोलू और करण उर्फ गुरप्रीत के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार, एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शनिवार शाम को राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने टैगोर गार्डन से कुकरेजा अस्पताल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार रोकने के बजाए आरोपियों ने उसे भगा लिया। लेकिन आगे ट्रैफिक में उनकी कार फंस गई। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह सद्दाम गौरी गैंग के लिए काम करते हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके निशाने पर सिर्फ सट्टा और जुआ चलाने लोग ही शामिल रहते थे। आरोपी यूट्यूब पर अपनी वीडियो दिखाकर लोगों को डराते थे और रुपये वसूल लिया करते थे। दोनों ही आरोपी आधा दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed