फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कनाडा भेजने की बात कर कारोबारी से 10 लाख की ठगी

कनाडा भेजने की बात कर कारोबारी से 10 लाख की ठगी

Sat, 13 Oct 2018 03:40 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने की बात कर कारोबारी से 10 लाख की ठगी
कनाडा भेजने के नाम पर
विज्ञापन

कारोबारी से 10 लाख ठगे
- जगतपुरी का मामला, आरोपी ने पीड़ित को टिकट और वीजा देने के लिए मुंबई बुलाया
- आरोपी पीड़ित का मोबाइल लूटकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में कार डीलर को कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित हरविंदर को वीजा और टिकट देने की बात कर मुंबई बुलाया था। वहां कुछ और रुपये की मांग हुई तो पीड़ित को शक हुआ। आरोपी पकड़े जाने के डर से पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। दिल्ली पहुंचकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हरविंदर परिवार के साथ बलदेव पार्क में रहता है। उसका पुरानी कारें खरीदने और बेचने का काम है। गत पांच जून को उसके पास आर्यन नामक एक शख्स आया। बातचीत के बाद उसने हरविंदर से दोस्ती कर ली। आर्यन ने बताया कि वह परिवार के साथ कनाडा में रहता है। उसके माता-पिता अमेरिका में रहते हैं। आर्यन ने विदेश भेजने का लालच दिया तो हरविंदर फौरन उसके झांसे में आ गया। हरविंदर ने पत्नी व बच्चों के साथ कनाडा जाने के लिए कहा। कुछ दिनों बाद आर्यन ने बताया कि विदेश भेजने में उसके 15 से 18 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। हरविंदर इसके लिए तैयार हो गया। आर्यन ने धीरे-धीरे कर हरविंदर से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। इधर, आरोपी ने 22 अगस्त को हरविंदर से टिकट और वीजा देने की बात कर मुंबई एयरपोर्ट बुलाया। वहां मिलने पर पीड़ित ने आरोपी से वीजा और टिकट मांगा तो आरोपी ने दो लाख रुपये की और मांग की। शक होने पर हरविंदर ने चुपचाप उसका मोबाइल से फोटो खींच लिया। आरोपी ने फोन पर बात करने के बहाने हरविंदर से मोबाइल मांगा और उसे लेकर फरार हो गया। इधर, दिल्ली पहुंचकर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अब मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed