{"_id":"5bb539a4867a552c9418b9de","slug":"15386034074-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बहादुरी से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की बहादुरी से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की बहादुरी से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
नई दिल्ली। पश्चिमी जिले में महिला की बहादुरी के चलते बदमाश पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। महिला ने न केवल बदमाश को पकड़वाया बल्कि उसके कब्जे से अपना पर्स भी बरामद कर लिया। पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने अपने कार्यालय बुलाकर इस महिला को सम्मानित किया।
पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार के शिवाजी एंक्लेव, राजौरी गार्डन निवासी सरोज(30) अपनी कार्यालय से लौट रही थी। रास्ते में एक बदमाश ने सरोज का पर्स छीन लिया। पर्स में 15 सौ रुपये के अलावा जरूरी कागजात थे। सरोज ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। आखिरकार सरोज ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो