फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manipuri youth attack on elderly guard during sleeping in auto In Safdarjung area delhi

दिल्ली: आधी गर्दन कटने पर भी बुजुर्ग गार्ड 600 मीटर चलकर पहुंचा घर, एम्स के ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत

Thu, 27 Sep 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Manipuri youth attack on elderly guard during sleeping in auto In Safdarjung area delhi
मृतक सिक्योरिटी गार्ड राम बहादुर और आरोपी मणिपुरी बेनजी - फोटो : अमर उजाला

सफदरजंग थाना इलाके में ऑटो में सो रहे बुजुर्ग गार्ड को गाड़ी मालिक समझकर रंजिशन मणिपुरी युवक ने गर्दन रेत दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़ित लगभग आधी गर्दन कटने के बाद भी 600 मीटर चलकर घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार शाम आरोपी बेनजी (25) को दबोच लिया। आरोपी सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार मूलरूप से नेपाल निवासी रामबहादुर (65) परिवार के साथ हुमांयूपुर, सफदरजंग एंक्लेव में रहते थे। परिवार में दो बेटा व पत्नी है। वह करीब 40 वर्ष पहले नेपाल से दिल्ली आ गए थे। रामबहादुर पास ही बी-6 ब्लॉक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रात को वह वहां खड़े ऑटो में सो गए थे।मंगलवार देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने रामबहादुर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे गर्दन करीब चार से पांच इंच लंबी और एक सेंटीमीटर गहरी कट गई थी। बुजुर्ग गहरे जख्म के बावजूद चलकर अपने घर पहुंच गए और आपबीती बताकर बेहोश हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और रामबहादुर को लेकर एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित ने बेहोशी से पहले कोई लूटपाट नहीं होने की बात परिजनों को बताई थी। सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष शिवराज विष्ट व इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो आरोपी का चेहरा कैद हो गया था। इसके बाद बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेनजी मणिपुर का रहने वाला है और हुमांयूपुर में दो साथियों के साथ रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनजी ने गफलत में बुजुर्ग को मार डाला
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि, आरोपी ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले उसका ऑटो वाले से झगड़ा हो गया था। वह ऑटो वाले से बदला लेना चाहता था। रात को उसे लगा कि ऑटो में चालक ही सो रहा है। इसके बाद उसने घर से धारदार चाकू लेकर आया और बुजुर्ग की गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कमरे में जाकर सो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed