फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फरीदाबाद के लोगों ने कंपनी बनाकर डूब क्षेत्र में काटी कालोनियां

फरीदाबाद के लोगों ने कंपनी बनाकर डूब क्षेत्र में काटी कालोनियां

Wed, 26 Sep 2018 06:12 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों ने कंपनी बनाकर डूब क्षेत्र में काटी कालोनियां
हेडिंग: डूब क्षेत्र में फरीदाबाद के लोगों ने कंपनी बनाकर काटी कॉलोनियां
विज्ञापन

सबहेड: चिह्नित किए गए 50 भूमाफिया में से 36 दूसरे जिले और राज्यों के हैं निवासी
फरीदाबाद के 21 लोगों पर दर्ज कराया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र में आवासीय प्लॉट बेचने वाले 50 भूमाफिया और कंपनियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज करवाएं हैं। इनमें 36 बाहरी जिले और राज्यों के रहने वाले हैं। सबसे अधिक 21 भूमाफिया फरीदाबाद से हैं। उन्होंने अलग-अलग कंपनियां बनाकर डूब क्षेत्र में अवैध कालोनियां बसा डालीं।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में 100 और उससे अधिक रजिस्ट्री करने वाले 52 भूमाफिया और कंपनियों को चिह्नित किया गया था। सभी ने डूब क्षेत्र में आवासीय प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाई है, जो अवैध है। अगर किसी दिन यमुना और हिंडन में बाढ़ आती है तो लाखों लोगों को जान-माल का नुकसान हो सकता है। पहले चरण में 100 या उससे अधिक रजिस्ट्री करने वाले भूमाफिया को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में इससे नीचे रजिस्ट्री करने वाले भूमाफिया पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पांच साल में कराईं 13286 रजिस्ट्री
जिला प्रशासन ने जिन 50 लोगों पर मामला दर्ज कराया, उन्होंने पांच साल में 13286 रजिस्ट्री कराई हैं। बीकेआर डेवलपर प्रा. लि. ने सबसे अधिक 1094 रजिस्ट्री की हैं। इसी तरह रिजवान अली ने 765, सोनू ने 542, गंगा मैयर रियल स्टेट मार्केटिंग प्रा. लि. ने 595, रजनीश ने 484, गुरेंद्र ने 427, देवेंद्र ने 462 रजिस्ट्री करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मामला
चंदरपाल निवासी हरौला नोएडा, रामविलास निवासी सोहरखा जाहिदाबाद नोएडा, अतर सिंह व राजीव उर्फ राजू बहलोलपुर नोएडा, रिजवान अली निवासी अलीवर्दीपुर, देवेंद्र निवासी चिपियाना, सोनू निवासी गढ़ी चौखंडी, शिव राम निवासी बहलोलपुर, प्रदीप कुमार निवासी किश्चन नगर गाजियाबाद, प्रमोद गिरी निवासी बापरौला दिल्ली, श्यामा चरण मिश्रा व सुदामा शाह निवासी खोड़ा, सतीश निवासी बहलोलपुर, संजय यादव निवासी चिपियाना खुर्द ग्रेनो, गुरेंद्र निवासी सादुल्लापुर मेरठ, देवेंद्र निवासी महमूदपुर फरीदाबाद, राजेंद्र शर्मा निवासी सेक्टर-16ए फरीदाबाद, राजवती निवासी पटेल नगर गाजियाबाद, कृष्ण चंद्र निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद, दीपक निवासी अगवानपुर फरीदाबाद, राजपाल चौहान निवासी भसकुला महावतपुर फरीदाबाद, उमेश भाटी निवासी खानपुर भूपानी कॉलोनी फरीदाबाद, रामेश्वर भारद्वाज निवासी अशोका एंक्लेव फरीदाबाद, जयराम शर्मा निवासी वसुंधरा गाजियाबाद, रजनीश कुमार निवासी वैशाली सेक्टर-9 गाजियाबाद, नरेश जीतन निवासी हरकेश नगर नई दिल्ली, संजय अग्रवाल निवासी तिलपत सूरदास कालोनी फरीदाबाद, जतिन भाटी निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद, सोनू डेढ़ा निवासी घड़ौली दिल्ली, राजेश निवासी बरौला नोएडा, हरवीर सिंह निवासी सलारपुर भंगेल, मुकेश सोलंकी निवासी अनंगपुर फरीदाबाद, रोहताश निवासी हरकेश नगर दिल्ली, रामपाल निवासी बादौली बांगर ग्रेनो, पंकज बहल निवासी एनआईटी फरीदाबाद, सुमित गर्ग निवासी जैतपुर दक्षिण दिल्ली, अरविंद कुमार निवासी विवेकानंद कालोनी शिवपुरी मध्य प्रदेश।

----------------
इन कंपनियों के नाम से काटे प्लॉट
न्यू लीफ आईएनटीएल कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के कृष्ण चंद्र निवासी धर्मवीर मार्केट दिल्ली, बीकेआर डेवलपर प्रा. लि. के भगत सिंह, धर्मराज, जय कुमार, देवेंद्र, योगेेंद्र और जितेंद्र निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी सेक्टर-29 फरीदाबाद, आरटीएस डवलपर प्रा. लि. के राजेश भारद्वाज निवासी दशमेश प्लाजा सेक्टर-20 बी अजरौंदा चौक फरीदाबाद, एमएस बैसोया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के महेश सिंह बैसोया निवासी सेक्टर-21 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फरीदाबाद, सीबीआर प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि. के सोनू डेढ़ा निवासी घड़ौली दिल्ली, सुदा रियल स्टेट एंड मार्केटिंग प्रा.लि. के यूनिस खान निवासी सेक्टर-15 ए फरीदाबाद, गंगा मैयर रियल स्टेट मार्केटिंग प्रा. लि. के शरीफ व रणधीर सिंह निवासी सेक्टर 20 बी अजरौंदा चौक फरीदाबाद, श्री कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आशियाना प्रा. लि. के योगेश कुमार निवासी एचबी कॉलोनी फरीदाबाद, आरएसएस रियल स्टेट प्रा. लि. के जतिन भाटी निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद, पीवीए रियल स्टेट प्रा. लि. के विजयपाल निवासी चौधरी धर्मवीर मार्केट नई दिल्ली, आरसीएम रियल स्टेट प्र. लि. के राहुल निवासी सेक्टर-37 फरीदाबाद, जीजी डेवलपर्स के गौरव अरोड़ा निवासी ग्रीन फील्ड कालोनी फरीदाबाद, जी एंड जी डवलपर्स के गौरव गुप्ता निवासी ग्रीन फील्ड कालोनी फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed