{"_id":"5baad51d867a5537ba406422","slug":"15379223121812-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों के नकदी-आभूषण चोरी, 12 दिन बाद केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर लाखों के नकदी-आभूषण चोरी, 12 दिन बाद केस दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों के नकदी-आभूषण चोरी, 12 दिन बाद रिपोर्ट
दनकौर। क्षेत्र के मंडी श्याम नगर कस्बे में एक घर का ताला तोड़कर 2 लाख 92 हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 12 दिन पहले की है। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मंडी श्याम नगर कस्बा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की रात वह परिवार के साथ घर में सोए थे। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोर तिजोरी में रखे करीब 2 लाख 92 हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। अगले दिन जानकारी के बाद वे शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। उनके कहने पर दनकौर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
10 लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
दनकौर। क्षेत्र के बिलासपुर कस्बा निवासी एक महिला ने 10 लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दनकौर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बिलासपुर निवासी नीतू ने कहा कि सोमवार रात उसके पड़ोस में रहने वाले संदीप, हरदीप, टिंकू, गीता, कपिल और रामवती समेत 10 लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार के लोगों पर डंडे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। उनका पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दनकौर पुलिस ने आरोपी गुट के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।