{"_id":"5baad50b867a5520833a79de","slug":"153792229414-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं दिया तो ससुराल वालों ने जलाकर मारने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं दिया तो ससुराल वालों ने जलाकर मारने का किया प्रयास
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के लिए
-----------
जलाकर मारने प्रयास, पति सहित चार पर मामला दर्ज
जेवर। चौरोली गांव में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सीखल निवासी जतन सिंह ने बेटी अंजू की शादी तीन वर्ष पूर्व चौरोली निवासी राकेश पुत्र हरनारायण के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक व 50 हजार रुपये की मांग को लेकर अंजू को प्रताड़ित कर रहे थे। 21 नवंबर 2017 को अंजू के पति राकेश, जेठ विरेंद्र, पूनम व रूबी ने अंजू पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। जेवर कोतवाली पुलिस नेे शिकायत देने के बाद जब नहीं सुनी तो पीड़ित ने अदालत का रुख किया। अदालत ने आरोपी राकेश, विरेंद्र, पूनम, रूबी के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।