फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रॉपर्टी डीलर के चालक को गोली मरने की धमकी देकर बदमाशों ने कार लूटी

प्रॉपर्टी डीलर के चालक को गोली मरने की धमकी देकर बदमाशों ने कार लूटी

Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के चालक को गोली मरने की धमकी देकर बदमाशों ने कार लूटी

विज्ञापन
गोली मरने की धमकी देकर कार लूटी
नई दिल्ली । छावला इलाके में बदमाशों ने चालक को गोली मारने की धमकी देकर कार लूट ली। घटना के समय चालक मालिक की कार लेकर गुरुग्राम से वापस आ रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

पालम कॉलोनी निवासी विनोद कुमार (50) द्वारका में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यप्रकाश शौकीन की वर्ना कार चलाता है। साथ ही उसका पीएसओ भी है। गत 23 सितंबर की रात वह पालम विहार गुरुग्राम स्थित अपने मालिक के फार्म हाउस से आ रहा था। निर्मल धाम और गोयला डेयरी के बीच में सामने से आ रही एक कार ने उसे कट मारा। विनोद ने अपनी कार को किसी तरह से बचाकर बाईं तरफ मोड़ा। सामने कूड़े की ढेर होने की वजह से उसकी कार रुक गई। कट मारने वाले कार में चार युवक सवार थे। उनमें से दो युवक विनोद के पास आए। एक ने दूसरे से विनोद को गोली मारने के लिए कहा। डरा सहमा विनोद कार से नीचे आ गया। उनमें से एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा युवक बगल वाली सीट पर बैठा और दोनों कार लेकर फरार हो गए। जबकि उनके सहयोगी भी अपनी कार लेकर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed