{"_id":"5baaae8e867a557ebc1951dd","slug":"15379124422-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर के घर चोरी
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर के घर चोरी
नई दिल्ली। रोहिणी साउथ इलाके में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मीडिया एडवाइजर के घर से चोर हजारों की नकदी और अन्य सामान निकाल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के घर चोरों ने दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार नरेंद्र नाथ कौल रोहिणी में रहते हैं और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मीडिया एडवाइजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को वह नोएडा में अपनी बेटी के घर गए थे। वापस लौट तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर लॉकर में रखे 50 हजार की नकदी, दो एलईडी टीवी और लैपटॉप गायब हैं। इससे पहले भी पीड़ित के घर में चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा सोसायटी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
-----
बना सत्यापन विदेशी को किराए पर रखने मामला दर्ज
नई दिल्ली। छावला इलाके में बिना सत्यापन के विदेशी नागरिकों को किराए पर रखने के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। आरोपी के घर में दस विदेशी किराएदार रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि छावला इलाके में रहने वाले कृष्ण के घर में कुछ विदेशी रह रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में दस विदेशी नागरिक मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि उनका कोई सत्यापन नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी किस मकसद से भारत आए हैं।
--------
आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर कट्टे के साथ यात्री को पकड़ा
नई दिल्ली। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से कट्टा बरामद किया है। आरोपी रोहित (25) को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मैनपुरी उत्तर प्रदेश का निवासी है। सोमवार रात सीआईएसएफ का सिपाही सोमपाल आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के एक्सरे मशीन पर तैनात था। एक बैग को मशीन से गुजरने के दौरान उसने बैग में संदिग्ध वस्तु देखकर यात्री को पकड़ लिया।