{"_id":"5ba1561b867a55012c350a58","slug":"15372999778-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूवेल पर नहाना नागवार गुजरा, दबंगों ने युवक को दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूवेल पर नहाना नागवार गुजरा, दबंगों ने युवक को दिया जहर
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर नहा रहे युवक को दबंगों ने पिलाया जहर
पीड़ित अस्पताल में भर्ती, चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव में ट्यूबवेल पर एक युवक का नहाना दबंगों को नागवार गुजरा। आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक समेत चार युवकों ने जबरन उसे जहर पिला दिया। पीड़ित के भाई ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गए। बेहोशी की हालत में युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पल्ला गांव निवासी जयवीर का बेटा रोबिन रविवार दोपहर को खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रहा था। रास्ते में उसे कीचड़ लग गया। उसने रास्ते में ट्यूबवेल चलता देखा, तो नहाने लगा, लेकिन तभी ट्यूबवेल मालिक वहां पहुंच गया और गुस्से में रोबिन को पकड़ लिया।
आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक समेत चार युवकों ने खेतों में डाली जाने वाली जहरीली दवा जबरन रोबिन के मुंह में डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गया। पीछे आ रहे रोबिन के भाई ने युवकों की हरकत देख ली और घर जाकर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन रोबिन को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। रोबिन का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रितिक, भोलू, नितिन और गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।