{"_id":"5b940cc7867a55013e75b632","slug":"153642924111-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सामान का बिल साथ में होने का उठाते थे लाभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर सामान का बिल साथ में होने का उठाते थे लाभ
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़ हाइवे पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
-------------------------------
ऐशोआराम के लिए ताबड़तोड़ वारदात कर रहा था गिरोह
-गुरुजी और राकेश पर थी माल ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा। हाइवे पर लूट करने वाले गिरोह से पूछताछ में सामने आया कि ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए वह ताबड़तोड़ वारदात कर रहेे थे। लूट का माल ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी गुरुजी और गिरफ्तार किए गए हरियाणा के राकेश पर थी। गुरुजी दिल्ली के गफ्फार व अन्य मार्केट में लूट का माल दुकानदारों को बेचता था। वहीं, राकेश हरियाणा में फुटकर दुकानदारों को सप्लाई करता था। ऑनलाइन डिलीवरी किए जाने वाले सामान के साथ बिल रहता है, इसकी जानकारी संजय और नवनीत को गुरुग्राम में अमेजन कंपनी में काम करने और वहां से माल चोरी करने के दौरान से ही थी। इसके चलते उन्हें माल बेचने में परेशानी नहीं होती थी। गुरुजी के जेल जाने के बाद माल ठिकाने लगाने की पूरी जिम्मेदारी राकेश पर ही थी। वह हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश के बाजारों में भी माल ठिकाने लगाने के प्रयास में जुटा था। इसी दौरान ईकोटेक-1 से वीवो कंपनी से लूटे गए मोबाइल मामले में आरोपी की राकेश से मुलाकात हुई और उसने वीवो कंपनी के मोबाइल भी ठिकाने लगाने के ले लिए थे। एसटीएफ के मुताबिक, सरगना नवनीत सारंग फरीदाबाद, खिड़कीदौला व बिलासपुर (गुरुग्राम) और सिकंदरा की लूट की वारदातों में अन्य साथियों के साथ वांछित था।