{"_id":"5b92aa68867a557ece01d639","slug":"15363385225-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को धमकी देने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को धमकी देने का ऑडियो वायरल
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम को अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल
- ऑडियो में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को दी गई धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने और हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का एक ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत एसएसपी समेत जिले के अन्य आला अधिकारियों से की है।
हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नवीन शर्मा निवासी ऊंची दनकौर ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हाेंने द्रोण मेले में होने वाले अश्लील नृत्य पर रोक लगाने की मांग की थी। शिकायत पर डीएम ने इस संबंध में सीओ सेकंड ग्रेटर नोएडा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि वहां अभी भी अश्लील डांस चल रहा है। शिकायत के बाद मेला कमेटी की तरफदारी कर धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जाता है कि धमकी देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के दबंग हैं। ऑडियो मैसेज के वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाले को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।
इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष कुमार, सीओ सेकेंड, ग्रेटर नोएडा।