फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बदला लेने केलिए की गई जिला पंचायत सदस्य की हत्या

बदला लेने केलिए की गई जिला पंचायत सदस्य की हत्या

Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बदला लेने केलिए की गई जिला पंचायत सदस्य की हत्या
मेरठ के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन


बदला लेने के लिए की गई बिल्डर की हत्या

- जामिया नगर में जिला पंचायत सदस्य की हत्या मामला :
- जामिया नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
- पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए कर रही है छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया नगर थाना पुलिस ने बिल्डर और मेरठ के बीएसपी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य रहे दिलशाद खान (35) की हत्या की गुत्थी को 22 घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों जाकिर नगर निवासी फहाद खान (18) और जोगाबाई एक्सटेंशन जामिया नगर निवासी फरहान अंसारी (19) को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों के बारे में सुराग हाथ लगा था। खुलासा हुआ है कि बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिलशाद की हत्या राजनीतिक नहीं बल्कि रंजिश के चलते की गई है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फहाद शादाब का भांजा है। 31 मई को शादाब पर तीन से चार राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें शादाब घायल हो गया था। इस मामले में दिलशान खान उसके दो भतीजे तालिब व साकिब गिरफ्तार हुए थे। तालिब व साकिब अब भी जेल में हैं, जबकि दिलशाद 24 अगस्त को जमानत पर आया था। आरोपियों ने खुलासा किया है कि बदला लेने के लिए बिल्डर दिलशाद खान की हत्या की है। पुलिस वारदात में शादाब की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ही पक्षों में इलाके में अपना रौब जमाने के लिए रंजिश चल रही थी। हाल ही में ई रिक्शा की पार्किंग को लेकर शादाब व दिलशाद के बीच विवाद हुआ था। इसके अलावा प्लॉट पर कब्जे को लेकर भी दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed