{"_id":"5b7afd7742c7924631101ded","slug":"153478692518-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान मार्केट में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान मार्केट में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई
नई दिल्ली। खान मार्केट में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने रविवार को फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त रूबल राहुल एंथॉनी (34) के रूप में हुई है। शव चर्च कंपाउंड इलाके में उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के समय राहुल की पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। तुगलक रोड थाना पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ खान मार्केट के चर्च कंपाउंड इलाके में रहता था। राहुल ने कई कंपनियों में ठेके पर गाड़ियां दे रखी थीं, लेकिन कुछ दिनों से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। इसकी वजह से गाड़ियों की किस्त नहीं जा रही थी, जिससे वह परेशान रहता था। ब्यूरो