फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूटपाट का विरोध किया तो ससुर और बहू को चाकू मारा, घायल

लूटपाट का विरोध किया तो ससुर और बहू को चाकू मारा, घायल

Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध किया तो ससुर और बहू को चाकू मारा, घायल
लूटपाट का विरोध करने पर ससुर
विज्ञापन

और पुत्रवधू को चाकू मारा, घायल
- एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दूसरा मौके से फरार
- शुरूआती जांच में पुलिस ने लूटपाट से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में दो भाइयों ने एक महिला के गले से चेन लूटने का प्रयास किया। महिला की आवाज सुनकर पहुंचे ससुर ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर दोनों के सिर पर वार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी विजेंद्र को दबोच लिया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस विजेंद्र के भाई सुखदेव की तलाश कर रही है। पुलिस मामले को लूटपाट का न बताकर रंजिश का बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, ममता (32) परिवार के साथ 11/436 कल्याणपुरी में रहती है। परिवार में पति राजकुमार उर्फ राजू, देवर शिवकुमार, ससुर ब्रह्म सिंह व अन्य सदस्य हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर रात पिछली गली में रहने वाले विजेंद्र और उसके भाई सुखदेव ने ममता के गले से चेन लूटने का प्रयास किया। ससुर ब्रह्म सिंह बीच बचाव करने लगा तो विजेंद्र ने चाकू निकालकर ममता और ब्रह्म सिंह के सिर पर वार कर दिया। पुलिस विजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला लूटपाट का कतई नहीं है। हमले की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed