{"_id":"5b65d76c4f1c1b9c3e8b50a3","slug":"15334009331-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवीजे हाइट्स सोसाइटी में मारपीट हंगामा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एवीजे हाइट्स सोसाइटी में मारपीट हंगामा, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवीजे हाइट्स सोसाइटी में मारपीट हंगामा, दो गिरफ्तार
निवासियों ने सख्त कार्रवाई के लिए डीएम और एसएसपी कार्यालय में भी की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। निवासियों ने दुजाना गांव के दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि शुक्रवार देर रात लोगों ने सूचना दी कि एवीजे हाइट्स सोसायटी में दो युवक घुसकर मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लोगों ने दोनों युवकों के दुजाना गैंग से जुड़े होने का भी आरोप लगाया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई और पूछताछ की गई। इसमेें पता चला कि आरोपी दुजाना गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनका दुजाना गैंग से कोई संपर्क नहीं है। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, निवासियों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शनिवार को डीएम व एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी।