फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चक्रव्यूह अभियान चलाकर पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

चक्रव्यूह अभियान चलाकर पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चक्रव्यूह अभियान चलाकर पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
चक्रव्यूह अभियान चलाकर पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में महिला से झपटमारी कर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने चक्रव्यूह ऑपरेशन चलाकर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। इनके कब्जे से महिला का बैग और केटीएम बाइक बरामद की गई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के आठ मामले सुलझाने का दावा कर रही है। यह गैंग उत्तरी, उत्तर पश्चिम और पश्चिम जिले में वारदात को अंजाम देता था।

जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 20 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने सरस्वती गार्डन निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर हरमीत कौर का बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा की टीम ने चक्रव्यूह अभियान चलाया। इसके तहत रमेश नगर गंदे नाला के पास तैनात सिपाही करण को देखकर बाइक सवार तीन संदिग्ध भागने लगे। करण ने मोबाइल से फोटो खींचकर पुलिस के वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। इसके बाद दूसरे पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी देख बदमाश भागने लगे तो हवलदार विनोद और अनिल ने बाइक से पीछा कर उनकी बाइक को पीछे से हल्की टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बदमाश गिर गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि बाइक चला रहा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों के पास से महिला का बैग बरामद हुआ है। एक बदमाश की पहचान आजादपुर निवासी जुनैद के रूप में हुई। जबकि दूसरा नाबालिग है। इनसे पूछताछ कर पुलिस ने फरार हुए बदमाश की तलाश में गुडग़ांव, बहादुरगढ और सोनीपत में छापेमारी की। पुलिस ने भागे बदमाश जहांगीरपुरी निवासी आशु और उसके सहयोगी सोनीपत निवासी नमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed