फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ज्योति नगर में दूध कारोबारी को धर में घुसकर मारी गोली

ज्योति नगर में दूध कारोबारी को धर में घुसकर मारी गोली

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ज्योति नगर में दूध कारोबारी को धर में घुसकर मारी गोली
दूध कारोबारी को घर में घुसकर मारी गोली
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी पर पिस्टल से निशाना साध दिया। गनीमत रही कि गोली कारोबारी की पेट को छूकर निकल गई। आरोपी दोबारा देख लेने की धमकी देकर भाग गया। जख्मी हालत में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक दूध कारोबारी सौरभ शर्मा (27) परिवार के साथ गली नंबर-5, अशोक नगर में रहता है। सौरभ की अमर कालोनी निवासी धीरज पंडित से रंजिश है। आरोप है कि धीरज काफी दिनों से सौरभ को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सोमवार रात करीब 12 बजे आरोपी धीरज अपने दो साथी अरुण और आकाश के साथ सौरभ के घर पहुंच गया। उस समय सौरभ भाई के साथ छत पर मौजूद था। घर में घुसते ही धीरज ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सौरभ पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed